वाराणसी: लाइट, कैमरा, एक्शन के बीच दुल्‍हन का हैंड बैग ले उड़ा चोर, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले से चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां एक शादी समारोह के दौरान सबकी आंखों के सामने से उच्चके ने स्टेज से दुल्हन का हैंड बैग उड़ा द‍िया। चोरी गए बैग में करीब 15 लाख रुपये का माल रखा था। बताया गया है क‍ि बैग में कुल …

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले से चोरी की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। जहां एक शादी समारोह के दौरान सबकी आंखों के सामने से उच्चके ने स्टेज से दुल्हन का हैंड बैग उड़ा द‍िया। चोरी गए बैग में करीब 15 लाख रुपये का माल रखा था। बताया गया है क‍ि बैग में कुल 7.50 लाख रुपये नकद और 7 लाख रुपये का गहना रखा हुआ था।

घटना बड़ागांव थाना क्षेत्र हरहुआ स्थित गोकुल लान की है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि 23 जनवरी को संपूर्णानंद उपाध्याय निवासी शिवपुर की बेटी की शादी थी।

शादी वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ स्थित गोकुल लॉन में हुई। जयमाला कार्यक्रम के बाद फोटो सेशन चल रहा था। इसी बीच मौके का फायदा उठाकर एक उच्‍चके ने दुल्‍हन का हैंड बैग चुरा ल‍िया। मामले की तहरीर पुल‍िस को दी गई है।

यह भी पढ़ें:-मोहम्मद सालाह पर भारी पड़े सेडियो माने, सेनेगल फुटबॉल टीम ने पहली बार जीता अफ्रीकी कप

संबंधित समाचार