UP Elections 2022 : मुस्लिम मतदाता बदल सकते हैं पहले दो चरण के चुनाव की तस्वीरें, पार्टियों ने रचा यह चक्रव्यूह
लखनऊ। यूपी के बीस जिलों में चुनावी रण सज चुका है। जिसमें 113 सीटों पर पार्टियों ने 127 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। आपको बता दें कि पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को, दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है जिसमें दोनों चरणों का चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान …
लखनऊ। यूपी के बीस जिलों में चुनावी रण सज चुका है। जिसमें 113 सीटों पर पार्टियों ने 127 मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। आपको बता दें कि पहले चरण का चुनाव 10 फरवरी को, दूसरे चरण का चुनाव 14 फरवरी को है जिसमें दोनों चरणों का चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।
भाजपा को छोड़ कर बाकी सभी दलों ने मुस्लिम वोटरों की तादाद को देखते हुए मुस्लिमों पर खूब दांव लगाया है। जिसमें दोनों चरणों में पश्चिमी यूपी की जिन 113 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं वहां मुस्लिम वोटों की संख्या की भरमार है। पहले चरण में 11 जिलों की 58 और दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान होना है। इन सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन, बसपा, कांग्रेस और ओवैसी की पार्टी ने जमकर मुस्लिमों को टिकट दिए हैं। इन दलों ने 127 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें पहले चरण की सीटों पर 50 तो दूसरे चरण की सीटों पर 77 मुस्लिम उम्मीदवार चुनावी रण में हैं।
*पहले चरण में सपा-रालोद गठबंधन 13, बसपा 17, कांग्रेस 11, एआईएमआईएम 9, की तदाद में मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
*वहीं दूसरे चरण में सपा-रालोद गठबंधन 18, बसपा 23, कांग्रेस 21 , एआईएमआईएम के 15 की तदाद में मुस्लिम उम्मीदवार मैदान में हैं। पिछले चुनाव में पहले चरण वाली 58 में से 53 और दूसरे चरण वाली 55 में से 38 भाजपा ने सीटें जीती थीं।
इन सीटों पर मुस्लिमों की संख्या ज्यादा
पश्चिमी यूपी की नौ सीटें ऐसी हैं जहां मुस्लिम वोटर सब पर भारी हैं।
मुरादाबाद शहर: मुस्लिम वोटरों की अधिकता से यहां से सपा ने युसूफ अंसारी को, बसपा ने इरशाद हुसैन को और कांग्रेस ने रिजवान कुरैशी को मैदान में उतारा है।
मेरठ : यहां सपा ने वर्तमान में विधायक रफीक अंसारी पर ही दांव लगाया है। बसपा ने दिलशाद शौकत को टिकट दिया है।
रामपुर: सपा ने आजम खां , बसपा से सदाकत हुसैन चुनावी रण में हैं। और कांग्रेस ने नवाब तालिम अली खां उर्फ नवेद मियां को टिकट दिया है।
संभल: सपा के टिकट पर इकबाल महमूद मैदान में हैं। कांग्रेस ने निदा अहमद और बसपा ने शकील अहमद को टिकट दिया है।
मुरादाबाद ग्रामीण: मुरादाबाद सीट पर पिछली बार सपा से हाजी इकराम कुरैशी जीते थे। सपा ने इस बार उनको टिकट नही दिया, तो वे कांग्रेस से टिकट ले आए। जिसके बाद सपा से नासिर कुरैशी चुनाव लड़ रहे हैं और बसपा से आकिल चौधरी चुनाव लड़ेगे।
कुंदरकी: कांग्रेस से दरख्शां बेगम, सपा से जियाउर्रहमान बर्क और बसपा से हाजी रिजवान एमएलए चुनावी रण में हैं।
अमरोहा: अमरोहा में सपा से महबूब अली, कांग्रेस से सलीम खान, बसपा से नवेद अयाज चुनावी रण में हैं।
धौलाना: हापुड़ की धौलाना सीट से एआईएमआईएम ने हाजी आरिफ को, सपा ने असलम चौधरी को टिकट दिया है।
इस बार असलम ने सपा ज्वाइन कर ली है। और बसपा ने बासिद अली को मैदान में उतारा है।
बेहट: सपा से उमर अली, बसपा से रईस मलिक चुनावी मैदान में हैं।
सहारनपुर देहात: सपा-रालोद गठबंधन ने यहां से आशु मलिक को टिकट दिया है। एआईएमआईएम से मरगूब हसन चुनाव लड़ रहे है।
किस जिले में कितनी मुस्लिम आबादी
रामपुर 50.57, मुरादाबाद 47.12, मेरठ 34.43, मुजफ्फरनगर 41.3, अमरोहा 40.78, गाजियाबाद 25.35, बिजनौर 43.04, बरेली 34.54, अलीगढ़ 19.85
जिसका प्रभाव चुनावी वोट पर पड़ रहा हैं।
