सीतापुर: चुनावी सरगर्मियों के बीच जनता की ड्योढ़ी पर पहुंच रहे उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सेवता, सीतापुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सेवता विधान सभा क्षेत्र की चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। सपा, भाजपा सहित कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल करने के बाद अपनी चुनावी विसाल बिछानी शुरू कर दी है। आगामी 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संभावित प्रत्याशी जनता का सुख …

सेवता, सीतापुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सेवता विधान सभा क्षेत्र की चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। सपा, भाजपा सहित कई पार्टियों के उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल करने के बाद अपनी चुनावी विसाल बिछानी शुरू कर दी है। आगामी 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संभावित प्रत्याशी जनता का सुख दुःख जानने के लिए जुट गए हैं। हर तरीके से जनता को लुभाने की कोशिशें हो रही हैं।

क्षेत्र के वर्तमान विधायक जहां जनता के रुके हुए विकास कार्यों, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री आवासों को लाभार्थियों को दिलाने का बखान कर रहे हैं तो वहीं दूसरे दलों के प्रत्याशी भी किसी से पीछे नही हैं। वह भी जनता को जीतने के पश्चात सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और क्षेत्र का विकास करने के दावे करते नज़र आ रहे हैं। जनता इन प्रत्याशियों की कमजोर कड़ी को पहचानते हुए भी मौके का फायदा उठाने में कोई कसर नही छोड़ रही है। क्योंकि जनता जानती है कि चुनाव जीतने के बाद शायद उनसे किए गए वादे पूरे न हों पाएं।

ऐसे में देखना यह होगा कि आने वाले समय में चुनाव में क्षेत्र की तस्वीर में कुछ बदलाव होगा या नतीजा सिर्फ़ ढाक के तीन पात साबित होगा। योजनाओं के नाम पर सिर्फ कागजों पर खाका खींचा जा रहा है। ऐसे में जीतने वाले जनप्रतिनिधि क्षेत्र की तस्वीर में कोई बदलाव कर पाते हैं अथवा यह नहीं। चुनाव के बारे में जब कुछ मतदाताओं से बात की गयी तो, विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अनुराग शुक्ला ने बताया कि जो सेवता कस्बे में बना मां सोनासर देवी मंदिर के सामने बरसात के समय काफी कीचड़ व गंदगी का अंबार लगा रहता था।

करीब बीस वर्ष लगातार सपा सरकार रही, लेकिन समस्या दूर नहीं हो पाई। लेकिन अब सेवता मंदिर के पास इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया और कीचड़ गंदगी से मुक्ति दिलाई गई। अर्पित श्रीवास्तव कहते हैं कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कुछ लोग पूर्व की सरकार की भी तारीफ करते नजर आए। इस बार जनता किसको चुनती है, यह आने वाला वक्त तय करेगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: प्रतिबंध तोड़कर भाजपा सांसद ने निकाला रोड शो, पुलिस के साथ की धक्का-मुक्की

संबंधित समाचार