अयोध्या: यूपी चुनाव की बढ़ने लगी सरगर्मी, छठे दिन 22 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में नामांकन के छठे दिन पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 22 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को काफी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। रूदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रामचन्द्र यादव, मो. शेख अफगन एआइएमआइएम, सबका दल यूनाईटेड पार्टी से राजकरन ने नामांकन …

अयोध्या। जनपद में नामांकन के छठे दिन पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों से कुल 22 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को काफी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।

रूदौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से रामचन्द्र यादव, मो. शेख अफगन एआइएमआइएम, सबका दल यूनाईटेड पार्टी से राजकरन ने नामांकन जमा किया। मिल्कीपुर (सु) से भाजपा से बाबा गोरखनाथ, बसपा से मीरा देवी, सपा से अवधेश प्रसाद ने नामां कन जमा किया।

बीकापुर से बीजेपी प्रत्याशी अमित सिंह ने किया नामांकन

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से अमित सिंह चौहान, कांग्रेस पार्टी से अखिलेश यादव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से मधु द्विवेदी, अपना दल बलिहारी पार्टी दिशा पटेल, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार, निर्दल कृष्ण कुमार दूबे, अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से बसपा से रवि प्रकाश, कांग्रेस से रीता, पीस पार्टी से मो. इस्लाम, लोक जन शक्ति पार्टी से अरुण कुमार, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से रमेश कुमार चौबे, जन अधिकार पार्टी से राजेश कुमार, मौलिक अधिकार पार्टी से संजय कुमार व भाजपा से वेद प्रकाश गुप्ता ने नामांकन जमा किया। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र से लोकतांत्रिक किसान मोर्चा से सविता पटेल, आम आदमी पार्टी आलोक द्विवेदी ने नामांकन जमा किया।

यह भी पढ़ें: सपा ने जारी की 24 उम्मीदवारों की नई लिस्ट, इन प्रत्याशियों पर जताया भरोसा, देखें सूची..

संबंधित समाचार