कानों में हेडफोन लगाये युवक ट्रेन की चपेट में आया, घायल अवस्था में सीएचसी में कराया गया भर्ती
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर समोधा के पास बीते रविवार की शाम को फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बताते चलें कि कोतवाली कछौना क्षेत्र के दलेलनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास …
हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर समोधा के पास बीते रविवार की शाम को फोन पर बात करते हुए रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
बताते चलें कि कोतवाली कछौना क्षेत्र के दलेलनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे लाइन पार करते समय अमित पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम धनी थाना बघौली जनपद हरदोई अपने अपने मोबाइल फोन में हेडफोन लगाकर बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रहे थे।
एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है युवक
इसी बीच अचानक ट्रेन आ गयी जिसकी चपेट में आने से युवक अमित घायल हो गये। घायल युवक इंडस्ट्रियल एरिया में किसी कंपनी में बतौर मजदूरी करता है। घायल को इमरजेंसी सेवा 108 पर फोन करके इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला भेज दिया गया है।
घायल युवक खतरे से बाहर है। मामले को लेकर स्टेशन मास्टर रवि प्रताप सिंह ने बताया कि अमित कान में हेडफोन या मोबाइल की लीड लगाए था और इसी वजह से ट्रेन की आवाज को नहीं सुन पाया। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: असम में 15 फरवरी से कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां हटा ली जाएंगी
