आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव, सपा ने बनाया उम्मीदवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज सोमवार को 24 और कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा ने आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को मैदान में उतारा है। बता दें कि अखिलेश यादव सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं और पहले भी मुबारकपुर से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। शुरुआत …

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज सोमवार को 24 और कैंडिडेट की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सपा ने आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव को मैदान में उतारा है। बता दें कि अखिलेश यादव सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं और पहले भी मुबारकपुर से चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। शुरुआत में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मुबारकपुर से भी लड़ने की सूचना आई थी।

Image

सपा नई सूची में पूर्वांचल के जिलों की सीटों का ऐलान किया गया है। बता दें कि सपा की इस नई लिस्ट में तीन महिलाओं का भी नाम सामिल है। सुभावती शुक्ला के अलावा जौनपुर की मड़ियाहूं से सुषमा पटेल और गोंडा की मैहनौन से नंदिता शुक्ला को टिकट दिया गया है। सुषमा बसपा से पिछले दिनो सपा में आई थीं।

वाराणसी की दो सीटों का ऐलान किया गया है। वाराणसी दक्षिणी से किशन दीक्षित और सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उतारा गया है। किशन युवा और नया चेहरा हैं। सुरेंद्र पहले भी विधायक और मंत्री रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बरेली: बिथरी में मौर्य और मुस्लिम वोटों पर बसपा भाजपा कांग्रेस की निगाह

संबंधित समाचार