बुलंदशहर में नाले में मिला मासूम का शव, परिजनों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। जिले के मोहल्ला खत्रीवाड़ी इलाके से लापता बच्चे का शव नाले से पुलिस ने बरामद कर लिया है। मासूम एक शादी समारोह में परिवार के साथ गया था और तभी से गायब था। नाले में शव मिलने से लोगों में खासा आक्रोश है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया …

बुलंदशहर। जिले के मोहल्ला खत्रीवाड़ी इलाके से लापता बच्चे का शव नाले से पुलिस ने बरामद कर लिया है। मासूम एक शादी समारोह में परिवार के साथ गया था और तभी से गायब था। नाले में शव मिलने से लोगों में खासा आक्रोश है। पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बता दें कि आहार क्षेत्र के औरंगाबाद तहरपुर में रहने वाले देवदत्त शर्मा अपने बेटे कुश शर्मा (3) के साथ खत्रीवाड़ी में अपने दोस्त के एक शादी समारोह में गए थे। इसी दौरान दोपहर करीब तीन बजे उनके बेटा अचानक गायब हो गया। इसके बाद बच्चे को बहुत ढूंढा गया लेकिन वो नहीं मिला। देवदत्त शर्मा ने फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की और सोमवार को बच्चा मैरिज होम के पास एक नाले में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और परिजनों को सूचित किया। वहीं जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पहुंचे और परिजनों और स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताई। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझाया और मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें: मथुरा: स्मृति ईरानी ने किया सपा पर हमला, कहा- दंगों से होती है सपा की पहचान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता