कानपुर: भाभी को बंधक बनाकर देवर ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर में नौकरी करके पेट पाल रही भाभी को देवर ने बच्चों के लिए सामान देने के बहाने बुलाया। इसके बाद लोडर में बैठाकर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली …

कानपुर। शहर में नौकरी करके पेट पाल रही भाभी को देवर ने बच्चों के लिए सामान देने के बहाने बुलाया। इसके बाद लोडर में बैठाकर न्यू ट्रांसपोर्ट नगर ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

बर्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2015 में बिधनू के एक गांव में हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह बच्चों के साथ मर्दनपुर गांव में किराए पर मकान लेकर रहने लगी। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फैक्ट्री में काम करके बच्चे पाल रही है। आरोप है कि दो फरवरी को वह काम से घर लौट रही थी, तभी उसके चचेरे देवर ने उसे फोन कर बच्चों के लिए कुछ सामान देने के लिए गुजैनी हाईवे पर बुलाया। उसने उसको घर छोड़ने की बात कहकर लोडर में बैठा लिया।

इसके बाद न्यू ट्रांसपोर्ट नगर के पास ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने पनकी थाने में मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी अंजन कुमार सिह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भा पढ़ें:-लखनऊ: कोहरे के कारण पलटा शराब लदा ट्रक, एक-एक बोतल बीन ले गये ग्रामीण

संबंधित समाचार