मुरादाबाद : दहेज के लिए उत्पीड़न, शिकायत पर दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला का जमकर उत्पीड़न किया। बीमार होने पर उसका उपचार भी नहीं कराया। मायके वालों ने कई बार रुपये भी दिए, मगर ससुराल वालों का व्यवहार फिर भी नहीं बदला। बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। जेठ उस पर बुरी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज के लिए ससुराल वालों ने महिला का जमकर उत्पीड़न किया। बीमार होने पर उसका उपचार भी नहीं कराया। मायके वालों ने कई बार रुपये भी दिए, मगर ससुराल वालों का व्यवहार फिर भी नहीं बदला। बेटी पैदा होने पर ससुराल वालों का उत्पीड़न और ज्यादा बढ़ गया। जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। शिकायत की तो पति ने मारपीट की।

तंग आकर पीड़िता मायके चली गई और पुलिस से ससुराल वालों की शिकायत कर दी। पुलिस की कार्रवाई के डर से ससुराल वालों ने थाने में समझौता कर लिया। वहां से निकलते ही पति ने तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोनकपुर रिक्शा कॉलोनी निवासी महिला के अनुसार पांच साल पूर्व उसका निकाह रामपुर के घेर मियां शीशम वाली मस्जिद के पास रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह के बाद से पति, सास और जेठ दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बीमार होने पर उसका इलाज भी नहीं कराया। ससुराल वालों की मांग पर कई बार मायके वालों ने रुपये भी दिए, मगर उनका व्यवहार नहीं बदला।

इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद तो ससुराल वालों ने जुल्मों की इंतेहा कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जेठ भी उस पर बुरी नजर रखता था। पति से इसकी शिकायत की तो उसने उल्टे उसे ही पीटा। ससुराल वालों के जुल्मों से तंग आकर वह मायके चली गई और ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के डर से ससुराल वालों ने थाने में समझौता कर लिया।

वह पीड़िता और बच्ची का पालन-पोषण का खर्च देने के लिए भी तैयार हो गए, लेकिन थाने से निकलते ही उन्होंने गिरगिट की तरह रंग बदल लिया। पीड़िता के अनुसार पति ने रास्ते में ही उसे तीन तलाक दे दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। तब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की। सिविल लाइंस के प्रभारी निरीक्षक रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें जो भी तथ्य समाने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार