लखनऊ: पांच शातिर अपराधियों पर लगा गुंडा एक्ट, छह माह के लिए हुए जिलाबदर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संएहिता प्रभावी है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव के आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर सोमवार को राजधानी में विभिन्न थाना क्षेत्रों …

लखनऊ। विधानसभा चुनाव-2022 को लेकर प्रदेश में आदर्श आचार संएहिता प्रभावी है। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव के आयोजन को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया गया है। मुख्यालय के आदेश के आलोक में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर सोमवार को राजधानी में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच शातिर अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी 6 माह के लिए जिलाबदर करने की कार्रवाई की गई।

गुडम्बा में दो सगे भाई गुण्डा एक्ट में जिलाबदर

तालकटोरा कोतवाली की ओर से 13 मामलों के वांछित आलमनगर निवासी अभिषेक यादव उर्फ गोलू (23), मोहनलालगंज कोतवाली की ओर से 05 मामलों के वांछित गौरा निवासी सूरज (31), आलमबाग कोतवाली की ओर से दो मामलों के वांछित सुजानपुरा निवासी दानिश वारसी (20) व गुडम्बा कोतवाली की ओर से विवेकानंदपुरम पश्चिम निवासी मुशीर गाजी उर्फ मुस्सू गाजी (38) व उसके बड़े भाई नसीम गाजी (48)  को गुण्डा एक्ट लगाते हुए 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: 18 फरवरी की शाम से सोशल मीडिया पर भी नहीं कर सकेंगे प्रचार

 

संबंधित समाचार