सीतापुर: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सहित दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली व सदरपुर पुलिस ने एक एक शातिर बदमाश को मय तमंचा, कारतूस के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि एसआई दिनेश तिवारी ने हमराही आरक्षी …

सीतापुर। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली व सदरपुर पुलिस ने एक एक शातिर बदमाश को मय तमंचा, कारतूस के गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल रवाना कर दिया है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि एसआई दिनेश तिवारी ने हमराही आरक्षी अजय कुमार व अरिवंद कुमार सिंह के साथ चेकिंग के दौरान लखीमपुर खीरी जिले के निघासन थाना क्षेत्र के पठाननपुरवा गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर मासूम अली उर्फ हक्कल को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक देशी तमंचा व कारतूस बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि मासूम अली शातिर अपराधी है। वह निघासन थाने का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ लखीमपुर खीरी व बहराइच जिले में करीब 19 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने इस शातिर को जेल भेज दिया है। इसके अलावा सदरपुर थाने में तैनात एसएसआई हरि प्रकाश यादव ने बताया कि वह हमराही आरक्षी मनोज कुमार सिंह व अजय कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे।

यह भी पढ़ें:-मथुरा: स्मृति ईरानी ने किया सपा पर हमला, कहा- दंगों से होती है सपा की पहचान

इसी बीच थाना क्षेत्र के हाजीपुर के निकट इसी क्षेत्र के कोठिला गांव निवासी मोबीन उर्फ मुन्ना को दबोचा है। उसके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। अभियुक्त के खिलाफ कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मोबीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-चुनावी मौसम में पहली बार देहरादून पहुंचे फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार, बने उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर

संबंधित समाचार