लखनऊ: सांसद सुधांशु त्रिवेदी की मां के त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री
लखनऊ। राज्य सभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की माता प्रियम्वदा त्रिवेदी के त्रयोदशी संस्कार पूजन में सोमवार को इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर हुआ। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के तमाम नेता उपस्थति रहे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी साथ में उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग …
लखनऊ। राज्य सभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी की माता प्रियम्वदा त्रिवेदी के त्रयोदशी संस्कार पूजन में सोमवार को इंदिरा नगर स्थित उनके आवास पर हुआ। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भाजपा के तमाम नेता उपस्थति रहे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी साथ में उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां से सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए । जहां से उनको चुनावी जनसभा संबोधित करने के लिए शाहजहांपुर के लिए जाना था।
राजनाथ सिंह से मिलकर भाजपा प्रत्याशियों ने लिया आशिर्वाद
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी से लखनऊ के सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिलकुशा आवास पर सोमवार सुबह भी पार्टी प्रत्याशियों ने मुलाकात कर आशिर्वाद लिया। इसके अलावा शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने रक्षा मंत्री से भेंट की और आगामी विधानसभा चुनाव में सभी भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने हेतु चलाए जा रहे जनसंपर्क,बैठको और सभाओं की जानकारी प्रदान की जिस पर राजनाथ सिंह ने सभी प्रत्याशियों को विजय होने की शुभकामनाएं प्रदान की।
यह भी पढ़ें: उन्नाव: पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
