कोई लाल टोपी की बात कर रहा है तो कोई गर्मी की, विकास की बात सिर्फ बसपा करती है: मिश्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रचार की भाषा का स्तर दिनों दिन गिरने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बसपा को छोड़ कर कोई अन्य दल या नेता जनता के मुद्दों की बात नहीं कर …

आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव में राजनीतिक दलों के नेताओं की प्रचार की भाषा का स्तर दिनों दिन गिरने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि बसपा को छोड़ कर कोई अन्य दल या नेता जनता के मुद्दों की बात नहीं कर रहा है।

दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा भाषा का स्तर

श्री मिश्रा ने सोमवार को आगरा में बसपा उम्मीदवारों के प्रचार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीति में भाषा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा, “कोई लाल टोपी की बात करता है, कोई किसी की गर्मी निकालने की बात करता है, लेकिन विकास की बात इनमें से कोई नहीं करता है।

विकास की बात सिर्फ बहन जी और बसपा करती है

विकास की बात सिर्फ बसपा और बहन मायावती करती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में तो अपराध और अपराधियों का बोल-बाला रहता था। वहीं, उसके पहले बसपा की सरकार में कानून का राज कायम था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो विनाश की बात करते हैं वे विकास नहीं कर सकते। भाजपा सिर्फ विनाश की बात करती है।

सीएम योगी की भाषा नहीं है मर्यादित

उन्होंने कहा कि योगी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाने और एनकाउंटर कराने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री की ऐसी भाषा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि उत्तर प्रदेश में विकास सिर्फ बसपा ने ही किया था। उन्होंने दवा किया कि बसपा अध्यक्ष के साथ पार्टी के मतदाता चट्टान की तरह खड़े हैं। ये बात सभी विरोधी पार्टियां भी जानती हैं।

उन्होंने योगी पर निशाना साधाते हुये कहा कि मुख्यमंत्री लोगों के घरों पर जो बुलडोजर चलवा रहे हैं, चुनाव के बाद, उन्हीं बुलडोजरों से भाजपा के लोगों को प्रदेश से बाहर छोड़ने का काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Valentine Week: उफ्फ ये गर्मी! माथे से पोंछते पसीने के अंदाज ने छीन लिया दिल

संबंधित समाचार