लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की आईपीएस अधिकारी के तबादले की मांग, जानें क्यों?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ परिक्षेत्र में तैनात पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की चुनाव आयोग से मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्वाचन आयोग को लिखे एक पत्र में कहा कि आईजी लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह लखनऊ …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ परिक्षेत्र में तैनात पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए उनके तबादले की चुनाव आयोग से मांग की है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने निर्वाचन आयोग को लिखे एक पत्र में कहा कि आईजी लक्ष्मी सिंह के पति राजेश्वर सिंह लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी है जिनके पक्ष में मतदान करने के लिये वह पुलिस कर्मचारियों और मतदाताओं पर दवाब बना रही है जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और आदर्श चुनाव संहिता का उल्लघंन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पार्टी मांग करती है कि बगैर देरी के आईजी लक्ष्मी सिंह का तबादला लखनऊ परिक्षेत्र के बाहर किया जाये जिससे चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके।

पढ़ें- UP Election 2022: बीजेपी सांसद अनिल जैन ने दिया बड़ा बयान, कहा- करहल से अखिलेश यादव चुनाव हार रहे हैं

संबंधित समाचार