रायबरेली: कुचरिया पेट्रोल पंप के पास हुआ बड़ा हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ट्रक, एक की मौत एक घायल…
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर के कुचरिया स्थित पेट्रोल पंप के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो सकी। सोमवार देर रात जगतपुर थाना क्षेत्र के हरपुरहल्ला निवासी सुनील (35) पुत्र …
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भदोखर के कुचरिया स्थित पेट्रोल पंप के निकट ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं बेटे ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। काफी देर बाद शव की शिनाख्त हो सकी।
सोमवार देर रात जगतपुर थाना क्षेत्र के हरपुरहल्ला निवासी सुनील (35) पुत्र चंद्र पाल बाइक से पिता चंद्रपाल के साथ रायबरेली से जगतपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कुचरिया पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक की टक्कर से दोनों पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की लेकिन सुनील की मौत हो गई। वहीं चंद्रपाल को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों लोगों की जानकारी को लेकर पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र की तथा परिजनों को सूचित किया।
प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से वाइक सवार युवक की मौत हो गई है। जबकि उसके पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
