Covid-19 Cases: आगरा को जल्द ही मिल सकती है कोरोना से राहत, आज जिले में मिले केवल 20 नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। जिले को जल्द ही कोरोना महामारी से राहत मिलने वाली है। आज जिले में 20 नए केस आए हैं, वहीं 69 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले सोमवार को 17 नए केस आए थे, वहीं 62 लोग ठीक हुए थे। अब एक्टिव केस घटकर 393 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल …

आगरा। जिले को जल्द ही कोरोना महामारी से राहत मिलने वाली है। आज जिले में 20 नए केस आए हैं, वहीं 69 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले सोमवार को 17 नए केस आए थे, वहीं 62 लोग ठीक हुए थे। अब एक्टिव केस घटकर 393 पर पहुंच गए हैं। अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 35698 हो गई है। कुल 34850 लोग स्‍वस्‍थ हुए हैं।

सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 464 है। मंगलवार तक 2375338 लोगों की जांच हो चुकी थी। मंगलवार को एक दिन में कुल 5082 सैंपल जांचे गए थे। ठीक होने की दर 97.62 फीसद पर आ गई है।

पढ़ें- बाराबंकी: निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते को किन्नरों ने घेरा, कलेक्ट्रेट के सामने हुई दुर्घटना

संबंधित समाचार