पीवी सिंधु और मीराबाई चानू बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में है। नामांकन की घोषणा मंगलवार को की गई। पीवी सिंधु और मीराबाई चानू के अलावा गोल्फर अदिति अशोक, टोक्यो पैरालम्पिक में …

नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता भारोत्तोलक मीराबाई चानू बीबीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी के पुरस्कार की दौड़ में है। नामांकन की घोषणा मंगलवार को की गई।

पीवी सिंधु और मीराबाई चानू के अलावा गोल्फर अदिति अशोक, टोक्यो पैरालम्पिक में कई पदक जीतने वाली निशानेबाज अवनि लेखरा और टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भी दौड़ में है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में सिंधु ने कहा ,” सफलता आसानी से नहीं मिलती। यह कुछ महीनों की मेहनत नहीं बल्कि सालों की मेहनत का नतीजा है। हर दिन एक प्रक्रिया से गुजरकर आप एक मुकाम तक पहुंचते हैं।”

उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिये आनलाइन वोटिंग 28 फरवरी तक खुली है। विजेता का ऐलान 28 मार्च को किया जायेगा। पुरस्कार समारोह में बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार एक दिग्गज महिला खिलाड़ी को दिया जायेगा जबकि उभरती हुई महिला खिलाड़ी को उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिलेगा ।

ये भी पढ़ें : मिताली राज ने कहा- खेल मनोवैज्ञानिक का टीम के साथ यात्रा करना बहुत जरूरी, दबाव से निपटने में मिलती है मदद

 

संबंधित समाचार