यूपी चुनाव 2022: सपा ने जारी किया ‘समाजवादी वचन पत्र’- महिलाओं, मजदूरों और किसानों के लिए किए कई ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज मंगलवार को ‘समाजवादी वचन पत्र’ की घोषणा कर दी। इसमें  महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा किया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा की। https://t.co/OPFPfvSBAV …

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज मंगलवार को ‘समाजवादी वचन पत्र’ की घोषणा कर दी। इसमें  महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देने के साथ ही 12वीं पास विद्यार्थियों को लैपटॉप देने का वादा किया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की घोषणा की।

सपा के घोषणा पत्र में खास बिंदु:-

  • किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा. गन्ना किसानों का भुगतान 15 दिन में कर दिया जाएगा।
  • किसानों को 4 साल के भीतर यानी 2025 तक कर्ज मुक्त बनाया जाएगा. ऋण मुक्ति कानून लाया जाएगा।
  • किसान आंदोलन में शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपए की मदद और उनकी याद में स्मारक बनाए जाएंगे।
  • दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया खाद मुफ्त दी जाएगी।
  • गरीबी रेखा से नीचे ( BPL) परिवारों सभी दो पहिया वाहन मालिकों को हर महीने एक लीटर पेट्रोल और ऑटो चालकों को प्रति माह 3 लीटर पेट्रोल और 6 किलो सीएनजी मुफ्त दी जाएगी। सभी बीपीएल परिवारों को दो एलपीजी सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे।
  • अर्बन एम्प्लॉयमेंट एक्ट मनरेगा के तहत बनाया जाएगा।
  • महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 प्रतिशत आरक्षण।
  • वूमन पॉवर लाइन को दोबारा मजबूत किया जाएगा. इसमें ईमेल और whatsapp के जरिए भी कार्रवाई होगी।
  • लड़की के 12वीं पास करने के बाद 36 हजार रुपए की एकमुश्त राशि दी जाएगी।
  • बीपीएल महिलाओं को 18 हजार रुपए पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • समाजवादी कैंटीन और किराना स्टोर खाले जाएंगे, जिसमें गरीबों को राशन और जरूरी सामान मिलेगा. कैंटीनों में 10 रुपए में थाली मिलेगी।
  • डायल 1089 मजदूरों के लिए हेल्पलाइन बनाई जाएगी. श्रमिकों की मदद की जाएगी।
  • सभी गांव कस्बों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और फ्री वाईफाई जोन बनाए जाएंगे।
  • यूपी dial 100 को दोबारा तकनीक से जोड़कर मजबूत किया जाएगा।
  • दलितों और महिलाओं के विरुद्ध हेट क्राइम पर कड़ी कानून होगा।
  • सभी गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा।
  • स्टेट माइक्रो बैंक की स्थापना होगी, जिससे छोटे कर्मचारियों को लोन दिया जाएगा।
  • 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
  • ड्रेनेज सिस्टम और वेस्ट मैनेजमेंट पर काम होगा।
  • पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी।
  • सभी मंडलों में फूड प्रोसेसिंग क्लस्टर मिलेगा।
  • स्मार्ट विलेज क्लस्टर भी दिए जाएंगे।
  • Irrigation tubewell से सिंचाई बढ़ाया जाएगा।
  • कामधेनु योजना दोबारा पशुपालन के लिए दोबारा शुरू किया जाएगा।
  • किसान की आय में सुधार के लिए काम होगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: जिले के 1320 बूथों पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, बनेगा कंट्रोल रूम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव