सुदीप रॉय और आशीष साहा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में हुए शामिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके त्रिपुरा के दो वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन दो विधायकों ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों विधायकों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। …

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे चुके त्रिपुरा के दो वरिष्ठ नेता सुदीप रॉय बर्मन और आशीष साहा मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इन दो विधायकों ने सोमवार को त्रिपुरा विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। दोनों विधायकों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। बर्मन और साहा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात के बाद पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

ये दोनों नेता पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। कांग्रेस के त्रिपुरा प्रभारी ने दोनों नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए पार्टी के राज्य प्रभारी अजय कुमार ने कहा कि ‘ दोनों नेताओं के आने से पूर्वोत्तर में राजनीतिक भूकंप आ गया है। साल 2023 में त्रिपुरा में कांग्रेस की सरकार बननी तय है।

उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा में भाजपा के दो और विधायक जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे तथा उनकी राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ ‘अनौपचारिक तरीके से मुलाकात’ हो गई है। सुदीप रॉय बर्मन ने कहा कि कुछ साल पहले कांग्रेस छोड़कर उन्होंने ‘पाप’ किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करके वह अपने इस ‘पाप’ का प्रायश्चित करेंगे।

‘मैं कांग्रेस के लोगों से माफी मांगता हूं। मैं शुरू से कांग्रेस में था। कांग्रेस मेरे डीएनए में है। करीब साढ़े चार साल बाद मैं फिर से उस जगह पहुंच गया हूं, जहां से मेरा सफर आरंभ हुआ था।” बर्मन ने दावा किया कि जो सपना लाखों त्रिपुरावासियों ने देखा था, उसे भाजपा की सरकार ने तोड़ दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुए पिछले कई चुनावों में धांधली की गई। बर्मन ने कहा, ”मैंने राहुल गांधी से वादा किया कि मैंने कांग्रेस छोड़कर पाप किया था और अगले साल कांग्रेस को जिताकर हम अपना प्रायश्चित करेंगे।” साहा ने कहा कि वह 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।

ये भी पढ़े-

JNU की नई VC पर बोले वरुण गांधी- ‘औसत दर्जे की’ नियुक्तियों से युवाओं के भविष्य का हो रहा नुकसान

संबंधित समाचार