बरेली: रक्षा संपदा की जमीन पर बना रहा था सीएम का हेलिपैड, सेना ने रुकवाया, एसपी देहात के पहुंचने के बाद दोबारा शुरू हुआ निर्माण
बरेली,अमृत विचार। यूपी बरेली के नवाबगंज में कल यानि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली है। जिसके लिए वह कल नवाबगंज पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम स्थल रामलीली ग्राउंड चुना गया। मगर गया रामलीला ग्राउंड रक्षा संपदा की संपत्ति बताई जा रही है। मंगलवार को उस ग्राउंड में सीएम का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलिपैड …
बरेली,अमृत विचार। यूपी बरेली के नवाबगंज में कल यानि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली है। जिसके लिए वह कल नवाबगंज पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम स्थल रामलीली ग्राउंड चुना गया। मगर गया रामलीला ग्राउंड रक्षा संपदा की संपत्ति बताई जा रही है। मंगलवार को उस ग्राउंड में सीएम का हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलिपैड बनाया जा रहा था।
मगर सेना ने आकर उसे रुकवा दिया। काफी देर तक समझाने के बाद भी वह नहीं माने। जिसके बाद बरेली से एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल पहुंचे और उन्होंने कैप्टन अर्जुन से बात की। जिसके बाद सेना की तरफ से हेलिपैड बनाने के काम को अनुमति दी गई। हालांकि एसपी देहात ने कहा था कि इसकी परमीशन के लिए कागजात पहले ही भेजे जा चुके है। उसकी कॉपी उनके लिए भिजवा दी जाएगी।
जमीन पर होने वाले सभी तरह के गड्डों को भरना होगा
सेना की तरफ से हेलिपैड बनने से रुकने की सूचना मिलते ही बरेली से एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कैप्टन अर्जुन से बात की और उन्हें समझाने की कोशिश की। कैप्टन अर्जुन का कहना था कि बिना अनुमति के यहां पर किसी भी चीज का निर्माण नहीं हो सकता।
इस पर एसपी देहात ने कहा कि यहां पर हेलिपैड केवल सीएम के हेलिकॉप्टर को उतारने के लिए अस्थाई तौर पर बनाया जा रहा है। सीएम के जाने के बाद उसे हटा दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि सेना से अनुमति के लिए कागजात पहले ही भेजे जा चुके है वो अभी प्रोसेस में है। उनकी एक कॉपी उन्हें भी भिजवा दी जाएगी। साथ ही उनहोंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम के बाद यहां के सभी गड्डे भरवा दिए जाएंगे और सभी निर्माण भी हटा दिया जाएगा। काफी देर के बातचीत के बाद मामला सुलटा।
फिर से शुरू हो गया हेलिपैड का निर्माण
एसपी देहात और कैप्टन के बीच सहमति होने के बाद कैप्टन अर्जुन मौके से अपनी टीम के साथ रवाना हो गए। जिसके बाद दोबारा से वहां से सीएम के आने की तैयारियों को शुरू कर दिया गया। बताते चलें कि 9 फरवरी यानि बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवाबगंज पहुंच रहे है। कार्यक्रम में उनके पहुंचने का समय दोपहर 2:00 बजे है।
ये भी पढ़े-
बरेली: वकील पर पहले चढ़ाई कार, उसके बाद दीं गंदी-गंदी गालियां, फिर बेरहमी से की पिटाई
