बहराइच: पुलिस ने 27 किलो गांजे के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने दो लोगों को 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उप निरीक्षक वीरपाल सिंह, ओंकार यादव, अशोक यादव, आलोक अवस्थी समेत अन्य की टीम गोंडा बहराइच मार्ग पर विधान सभा चुनाव के लिए …

बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस ने दो लोगों को 27 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उप निरीक्षक वीरपाल सिंह, ओंकार यादव, अशोक यादव, आलोक अवस्थी समेत अन्य की टीम गोंडा बहराइच मार्ग पर विधान सभा चुनाव के लिए गश्त कर रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान दो लोग भाड़े के वाहन से बोरी में भरकर गांजा लेकर जा रहे थे।

गांजे का कागज नहीं दिखा सके युवक

पुलिस ने जांच की। साथ ही लाइसेंस मांगा, लेकिन गांजा का कागज कोई नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

जबकि बरामद गांजा को सीज कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खैरीघाट थाना क्षेत्र के बदरखा गांव निवासी शैलेश कुमार अवस्थी पुत्र अवधेश कुमार अवस्थी और रानीपुर थाना क्षेत्र के तिलकपुरवा अचौलिया निवासी सुशील कुमार यादव पुत्र देवसरन यादव के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें: ICC Women’s ODI Rankings: मिताली राज दूसरे नंबर पर बरकरार, स्मृति मंधाना को एक स्थान का फायदा

संबंधित समाचार