रायबरेलीः स्कूल प्रबंधक से 30 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। फिल्म देखकर दो युवकों ने स्कूल प्रबंधक से 30 लाख की रंगदारी का षडयंत्र रच डाला। रुपया न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस और एसओजी ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अंशुमान सिंह और अमरेंद्र सिंह नाम के दो युवकों ने शूटर फिल्म देखकर जरायम की …

रायबरेली। फिल्म देखकर दो युवकों ने स्कूल प्रबंधक से 30 लाख की रंगदारी का षडयंत्र रच डाला। रुपया न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस और एसओजी ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल अंशुमान सिंह और अमरेंद्र सिंह नाम के दो युवकों ने शूटर फिल्म देखकर जरायम की दुनिया की शुरुआत करनी चाही। मिल एरिया थाना क्षेत्र में स्थित एक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक के मोबाइल पर 7453823095 नंबर से 5 फरवरी को एक फोन आता है और उस फोन के जरिए प्रबंधक को धमकी दी जाती है।

साथ ही यह भी कहा जाता है कि तुम्हारे बारे में हर तरह की जानकारी है इसलिए 30 लाख रूपए पहुंचा दीजिए। यही नहीं फोन करके 4 दिन का समय भी दिया और कहा कि अगर इतने दिन में पैसा नहीं पहुंचा तो उसे जान से मार दिया जाएगा। फोन आने के बाद स्कूल संचालक बेहद परेशान होकर तत्काल मिल एरिया थाने पहुंचा जहां पर उसने पूरी जानकारी दी और मामला दर्ज करा दिया। मामला जाने-माने स्कूल संचालक से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने नंबर को सर्विलांस में लगा दिया और पूरी घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस और एसओजी की टीम लगा दी गई।

इसके बाद पुलिस टीम ने इन दोनों शातिरों को 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से दो तमंचे साथ ही वह मोबाइल भी बरामद किया जिससे स्कूल संचालक को धमकी दी गई थी लेकिन इस पूरी घटना में सबसे रोचक बात यह है कि इस घटना का मास्टरमाइंड अंशुमान सिंह जोकि इंजीनियरिंग भी कर चुका है। वह स्कूल में बचपन से पढ़ा लिखा है जिस स्कूल संचालक को धमकी देकर रंगदारी मांगी थी वहां इसका पिता स्कूल में नौकरी भी करता है।

अंशुमान ने रंगदारी मांगने के अपने कारोबार की शुरुआत में मामा के लड़के अमरेंद्र सिंह को अपना साथी बनाया जोकि अमेठी जनपद के जामो थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक इन दोनों पर पिछला कोई अपराधिक इतिहास नहीं है मास्टरमाइंड अंशुमान सिंह जोकि इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और बचपन से उसी स्कूल में पढ़ा है जिस स्कूल के संचालक से रंगदारी मांगी थी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: असलहों का प्रदर्शन करते युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल

संबंधित समाचार