गोरखपुर: झंगहा क्षेत्र में मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के झंगहा थानांतर्गत भगने बांध पर आज सुबह एक अज्ञात युवती की हत्या कर चादर में बांधकर फेंकी गई लाश बरामद की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक हत्या कर फेंका गया शव जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह लगभग 9 …
गोरखपुर। चौरीचौरा तहसील क्षेत्र के झंगहा थानांतर्गत भगने बांध पर आज सुबह एक अज्ञात युवती की हत्या कर चादर में बांधकर फेंकी गई लाश बरामद की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक हत्या कर फेंका गया शव
जानकारी के मुताबिक आज मंगलवार की सुबह लगभग 9 बजे भगने गांव के कुछ लोग बंधे किनारे गए थे। जहाँ लोगों ने चादर में लिपटा हुआ शव देखा, जिसका पैर चादर के बाहर निकला हुआ था। लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय बरही चौकी तथा डायल 112 को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिनाख्त आसपास के गांवों में कराने का प्रयास किया किन्तु सफलता न मिलने पर अब युवती की फोटो बीट पुलिस अधिकारियों के व्हाटसएप ग्रुप व स्थानीय लोगो में भेजकर पहचान कराने की कोशिश कर रही है। साथ ही पड़ोसी थानों व जिलों में भी भेजकर जानकारी मांगी है।पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं और करके युवती का शव बंधे पर लाकर फेंका गया है।
एसओ झंगहा संतोष अवस्थी के अनुसार 22 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ है। शरीर पर चोट के निशान नहीं है।शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इयान चैपल ने पूर्व खिलाड़ियों को बताया जस्टिन लैंगर का ‘पीआर मशीन’, कमिंस का किया समर्थन
