लता जी के गीतों से गुलजार रहेगी धरती: कनकेश्वरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। देश की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन पर पीपीगंज स्थित महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी  आश्रम पर मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सरस्वती का अवतार थीं …

गोरखपुर। देश की सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के निधन पर पीपीगंज स्थित महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी  आश्रम पर मंगलवार को एक शोक सभा आयोजित की गई।

उत्तर प्रदेश ट्रांसजेंडर वेलफेयर बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सरस्वती का अवतार थीं लता दीदी

इस दौरान महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंदगिरी ने कहा कि स्वर कोकिला ल ता जी स्वर की देवी स्वयं मां सरस्वती की अवतार थी। लता जी के गीतों से यह धरती हमेशा गुलजार रहेगी।महामंडलेश्वर ने कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के बारे में कुछ भी कहना सूरज को रोशनी दिखाने के बराबर है। उनके करोड़ों प्रशंसकों में से मैं भी एक प्रशंसक हूं। हम अक्सर महान गायिका के गीतों को हमेशा सुनते हैं और मस्तिष्क में हमेशा उनके गीतों को गुनगुनाते रहते हैं।

लता जी के निधन से संगीत जगत हो हुई अपूर्णीय क्षति

उन्होंने कहा कि महान गायिका का निधन संगीत जगत के लिए अपूर्ण क्षति है। उनके रिक्त स्थान को कोई पूर्ति नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि 36 भाषाओं में 30 हजार से ज्यादा गीतों को आवाज देकर अमर हुई लता मंगेशकर के सुरों में समय-समय पर भोजपुरी भी सजती संवरती रही। भोजपुरी फिल्मों में उनके गाए गीत न सिर्फ अपने दौर में सराहे गए बल्कि आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।

लता जी के निधन से आहत है भोजपुरी समाज

उन्होंने कहा कि महान गायिका ने भोजपुरी में भी कुछ गीत गाए। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन से हम भोजपुरी समाज भी मर्माहत है। शोक सभा में किन्नर नैना पांडेय, नंदनी, अनीता, शिल्पा जाधव, सिंदूर, एकता, रागनी, तमन्ना खातून, दीपक पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा की मिडिया प्रभारी सिद्धि गुप्ता, भाजपा क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य नेहा मणि आर्या, नैना सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें; सीतापुर: मतदाता जागरुकता के लिए छात्र-छात्राओं ने किए नुक्कड़ नाटक

संबंधित समाचार