सीतापुर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद किया दो लाख से अधिक कैश, जांच जारी
बिसवां/सीतापुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत पुलिस व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से लगभग दो लाख से अधिक रूपए की नकदी बरामद की है। बिसवां में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से टीम में शामिल प्रभारी सूर्य नारायण द्विवेदी व फ्लाइंग स्क्वाट प्रभारी राजेश कुमार सिंह …
बिसवां/सीतापुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत पुलिस व प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से लगभग दो लाख से अधिक रूपए की नकदी बरामद की है। बिसवां में विधानसभा चुनाव निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से टीम में शामिल प्रभारी सूर्य नारायण द्विवेदी व फ्लाइंग स्क्वाट प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह, कस्बा प्रभारी शशांक पांडे ने कटरा पुल व भोलागंज तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।
इस दौरान युवक ने अपना नाम पता थाना सदरपुर भटपुरवा गांव निवासी समीउद्दीन बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक लाख 13 हजार से अधिक नकदी बरामद की। इसके अलावा पुलिस टीम ने भोलागंज में दूसरे संदिग्ध व्यक्ति की कार को रोककर पूछताछ की।
उसने अपना नाम समीउल हक लहरपुर निवासी बताया। पुलिस ने तलाशी के वक्त उसके पास से एक लाख से अधिक की नकदी बरामद की। कोतवाली प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष कराए जाएं, इसके लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जगह-जगह छापे, चेकिंग व जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-भाजपा और राजग हमेशा सिख परंपरा के साथ खड़ा रहा है, नवां पंजाब बनाना हमारा लक्ष्य:प्रधानमंत्री मोदी
