बिजनौर : गृह क्लेश के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। गांव में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गृह क्लेश के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के …

बिजनौर/बढ़ापुर, अमृत विचार। गांव में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि गृह क्लेश के चलते व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के दौरान पत्नी नाराज होकर पड़ोस के एक घर में आश्रय लेकर वहीं पर रुक गई।

जिस कारण नाराज पति ने रात में किसी समय घर में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह फांसी लगाने की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजनों व लड़की के मायके वालों ने आपस में बैठकर किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया।

जिस कारण पुलिस को सूचना नहीं दी गई। मामले की खबर को प्रकाश में न आने देने के लिए परिजन व्यक्ति की मौत ह्रदयघात से होना बता रहे हैं। देर शाम आननफानन में मृतक के शव को दफन कर दिया गया। इस सम्बंध में जब थाना प्रभारी अनुज कुमार तोमर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है। सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार