बिजनौर : बंद घर बना चोरों का निशाना, 50 हजार की नकदी समेत जेवर चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिये। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजी सराय द्वितीय निवासी शहजाद अहमद तीन दिन पूर्व अपने मकान में ताला लगाकर बीमार बड़े भाई को देखने परिवार सहित …

बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिये। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजी सराय द्वितीय निवासी शहजाद अहमद तीन दिन पूर्व अपने मकान में ताला लगाकर बीमार बड़े भाई को देखने परिवार सहित दिल्ली गये थे।

सोमवार की देर शाम जब वह अपने मकान पर वापस आये तो खिड़की टूटी पड़ी थी। यह देखकर उनके होश उड़ गये। शहजाद अहमद के अनुसार चोर किसी समय मकान की पिछली दीवार में लगी खिड़की को उखाड़ कर घर में घुसे और कमरे में रखी आलमारी के ताले तोड़कर उसमे रखी 50 हजार की नकदी व 12 तोले सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। पीड़ित मकान स्वामी की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। लाल सराय पुलिस चौकी प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: खड़कपुर जंगल में मिला टस्कर का कंकाल

संबंधित समाचार