मुरादाबाद : रिश्तेदार बन साइबर ठग ने खाते से उड़ाए 16 हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर एक युवक को 16 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित के पिता ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की। साइबर ठगी का यह मामला भोजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम देवीपुरा का है। यहां रहने वाले …

मुरादाबाद, अमृत विचार। साइबर ठगों ने रिश्तेदार बनकर एक युवक को 16 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित के पिता ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उसने मामले की शिकायत एसएसपी से की।

साइबर ठगी का यह मामला भोजपुर थानाक्षेत्र के ग्राम देवीपुरा का है। यहां रहने वाले साबिर हुसैन ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तीन फरवरी को 10:06 बजे उनके पुत्र आदिल के मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। साइबर ठग ने आदिल से रिश्तेदार बनकर बात की। उसके झांसे में आए आदिल ने अपने दोस्त उस्मान का नंबर उसे दे दिया। यह मोबाइल नंबर एटीएम, फोन पे और पेटीएम आदि से जुड़ा है।

फोन नंबर मिलने के कुछ देर बाद ही साइबर ठग ने एक रुपया ट्रांसफर किया। इसके बाद उसने उस्मान से ओटीपी पूछा मगर उसने ओटीपी बताने से मना कर दिया। तब साइबर ठग ने उस्मान के खाते से तीन बार में 16 हजार रुपये उड़ा लिए। तब तक आदिल को ठगी का अहसास हो चुका था।

ये भी पढ़ें:- हल्द्वानी: अभी तीन माह की मियाद, फिर होगा नए फैसले का इंतजार

उसने घर आकर अपने पिता को जानकारी दी। तब साबिर हुसैन ने पांच फरवरी को फाइनेंसियल फ्रॉड कॉल ऑन साइबर क्राइम के हेल्पलाइन नंबर 155260 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद सोमवार को साबिर हुसैन ने एसएसपी का दरवाजा खटखटाया। एसएसपी बबलू कुमार ने एसओ भोजपुर को कार्रवाई कर सात दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार