कन्नौज: ताला काटकर मकान से लाखों के जेवर व नगदी चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया मोहल्ले में बंद पड़े मकान के ताले काटकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और हजारों रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। घटना के समय पूरा परिवार गया था पैतृक गांव ककरिया मोहल्ला निवासी अनूप दुबे पुत्र राम अवतार अपने पैतृक …

कन्नौज। कोतवाली क्षेत्र के ककरहिया मोहल्ले में बंद पड़े मकान के ताले काटकर चोरों ने लाखों रुपए के जेवरात और हजारों रुपए की नकदी पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है।

घटना के समय पूरा परिवार गया था पैतृक गांव

ककरिया मोहल्ला निवासी अनूप दुबे पुत्र राम अवतार अपने पैतृक गांव सौरिख थाना क्षेत्र के सराय भागमल गए हुए थे। उनके पिता की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में पूरा परिवार अपने पैतृक गांव में ही है। यहां मकान में ताला पड़ा हुआ था।

चोरी की घटना से घर वालों के उड़े होश

सोमवार की रात किसी समय चोरों ने मेन गेट के ताले काटकर कमरों के भी ताले तोड़ दिया और फिर घर में रखा लाखों रुपए का जेवरात और करीब दो हजार रुपये की नगदी पार कर दी। सुबह जानकारी होने पर परिजन घर आए, तो कमरों के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। सामान बिखरा पड़ा था। उनके घर से चोरी गया एक बच्चा कुछ दूर खेत में पड़ा मिला। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने छानबीन की।

यह भी पढ़ें: रामपुर : जिले में पांच लाख दिए जलाकर मतदाता जागरूकता की जगाई अलख

संबंधित समाचार