हरदोई: घोड़ा गाड़ी से टकराकर सफाईकर्मी की मौत, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। पंचायतीराज महकमें में तैनात सफाईकर्मी ड्यूटी से लौटते वक्त घोड़ा गाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज लाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। शाहाबाद में तैनात थे मृतक …
हरदोई। पंचायतीराज महकमें में तैनात सफाईकर्मी ड्यूटी से लौटते वक्त घोड़ा गाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में वह बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए हरदोई मेडिकल कालेज लाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
शाहाबाद में तैनात थे मृतक सफाईकर्मी विक्कू
बताते चलें कि शाहाबाद कोतवाली के आगापुर सिद्धार्थ नगर निवासी 50 वर्षीय सुरेश ब्लाक शाहाबाद के दनियापुर विक्कू में बतौर सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। मंगलवार के दिन ड्यूटी करने के बाद सुरेश अपने पुत्र सोनू के साथ बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान दनियापुर गांव के पास उसकी बाइक सड़क पर बेकाबू हुई घोड़ा गाड़ी से जा टकराई।
सफाईकर्मी की मौत से बदहवास हुए परिजन
इस हादसे में सफाईकर्मी काफी बुरी तरीके से जख्मी हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे किसी तरह इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए तुरंत हरदोई मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया। सफाई कर्मी के घर वाले उसे मेडिकल कालेज ला रहे थे।
इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे की खबर सुनते ही सफाईकर्मी सुरेश के घर वाले चीखने-चिल्लाने लगे। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। हादसे की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पीलीभीत: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, दरोगा-सिपाही को पीटा
