शाहजहांपुर: 90 मिनट का निरीक्षण, खामियों पर खफा होते रहे जीएम
रोजा/शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मंगलवार की दोपहर बाद करीब चार बजे वार्षिक निरीक्षण के तहत रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रोजा से काकोरी रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं को देखा। करीब 90 मिनट तक उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान खामियों पर जीएम खफा हुए और जरूरी निर्देश दिए। रेलवे भूमि से …
रोजा/शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल मंगलवार की दोपहर बाद करीब चार बजे वार्षिक निरीक्षण के तहत रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रोजा से काकोरी रेलवे स्टेशन तक व्यवस्थाओं को देखा। करीब 90 मिनट तक उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान खामियों पर जीएम खफा हुए और जरूरी निर्देश दिए।
रेलवे भूमि से सटी चर्च कॉलोनी के कुछ लोगों ने रेलवे जीएम से रास्ता देने की मांग की। इस पर जीएम सख्त हो गए। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को आदेश दिया कि आबादी क्षेत्र से लगी भूमि पर तत्काल चहारदीवारी कराएं और यदि कोई अतिक्रमण करे तो उस पर एफआईआर दर्ज करवाएं।
मंगलवार को रेलवे जीएम के निरीक्षण दौरान स्थानीय रेल अधिकारी ठंड में भी पसीना पसीना नजर आए। महाप्रबंधक की स्पेशल ट्रेन रोजा रेलवे स्टेशन के 4 नंबर प्लेटफार्म पर शाम 4:10 बजे आई। रेलवे जीएम अपने सैलून से उतरकर प्लेटफार्म नंबर तीन से होते हुए एक नंबर प्लेटफार्म पर पहुंचे, जहां लोको लॉबी का निरीक्षण किया, अभिलेख देखें, लोको पायलटों की संख्या देखी।
इसके बाद रेलवे पुल से होते हुए वापस चार नंबर पर आए और रेलवे कार से रेलवे कॉलोनी होते हुए बट बिल्डिंग प्लांट पहुंचे, जहां पर सघन निरीक्षण किया। बट वेल्डिंग प्लांट बंद होने का कारण पूछा। साथ ही उसे शीघ्र चालू करने के आदेश दिए। बट बिल्डिंग प्लांट का निरीक्षण करते समय पास की चर्च कॉलोनी के कुछ लोग ज्ञापन लेकर आए।
कॉलोनी के लोगों ने चर्च कॉलोनी के लिए रास्ते की मांग की। उनकी मांग पर रेलवे जीएम नाराज हो गए। उन्होंने आबादी क्षेत्र में रेलवे की जमीन पर अब तक चहारदीवारी न बनाने का कारण पूछा। साथ ही तत्काल बाउंड्री खींचने के आदेश दिए। रेलवे जीएम ने यह भी कहा कि यदि किसी ने अतिक्रमण किया तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराएं।
बट बेल्डिंग प्लांट का निरीक्षण करने के बाद महाप्रबंधक रेलवे कार से वापस रेलवे स्टेशन पहुंचे और अपनी स्पेशल ट्रेन से दिल्ली रवाना हो गए। इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन, सेक्शन इंजीनियर अरुण कुमार सक्सेना, यातायात निरीक्षक यादव, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार, मंडल अभियंता कुलवंत आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें-
पीलीभीत: सांप्रदायिक पोस्ट करने वाले कुकरीखेड़ा के ग्रामीण पर एफआईआर
