लखनऊ: प्रथम चरण के मतदान के लिए कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिये चुनाव आयोग बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना करेगा। 11 जिलों की 58 सीटों पर होना है मतदान अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा ब्रह्मदेव राम तिवारी ने मंगलवार को बताया कि पहले चरण के मतदान वाले 11 जिलों …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में 10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिये चुनाव आयोग बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना करेगा।
11 जिलों की 58 सीटों पर होना है मतदान
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा ब्रह्मदेव राम तिवारी ने मंगलवार को बताया कि पहले चरण के मतदान वाले 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी गयी। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार इन सीटों पर 10 फरवरी को मतदान कराने के लिये सभी मतदान केन्द्रों पर बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जायेंगी।
58 सीटों पर किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में नौ मंत्री शामिल
गौरतलब है कि इन 58 सीटों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में राज्य सरकार के नौ मंत्री भी शामिल हैं जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में हैं। इनमें श्रीकांत शर्मा, सुरेश राणा, लक्ष्मी नारायण, अनिल शर्मा, कपिल देव, अतुल गर्ग, संदीप सिंह, दिनेश खटीक और डा जी एस धर्मेश शामिल हैं।
10 फरवरी को सात बचे से छह बजे तक डाले जाएंगे वोट
डा तिवारी ने बताया कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों पर 10 फरवरी को प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक वोट डाले जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस चरण के मतदान के लिये आज सायं छह बजे प्रचार पर रोेक लगा दी गयी। प्रचार पर प्रतिबंध मतदान शुरु होने से पहले 48 घण्टे तक प्रभावी रहेगा। प्रथम चरण के मतदान हेतु 09 फरवरी को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 11 जनपदों में शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा एवं आगरा में प्रथम चरण का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्थाएं की गयी हैं। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए समुचित व्यवस्था करने के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली: सीएम योगी की जनसभा की तैयारी सेना ने रोकी, कहा- पहले परमिशन दिखाओ
