लखनऊ: राजधानी के निजी अस्पताल की कारस्तानी उजागर, 100 मजदूरों को फर्जी तरीके से किया भर्ती, लगाया वीगो
लखनऊ। राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 100 मरीजों को एक अस्पताल ने फर्जी तरीके से भर्ती कर लिया और वीगो लगा दिया गया और इलाज भी शुरू कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। मजदूरों को वीगो लगाकर लगाया इंजेक्शन पूरा मामला जिले के थाना ठाकुरगंज इलाके का है। …
लखनऊ। राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां 100 मरीजों को एक अस्पताल ने फर्जी तरीके से भर्ती कर लिया और वीगो लगा दिया गया और इलाज भी शुरू कर दिया गया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
मजदूरों को वीगो लगाकर लगाया इंजेक्शन
पूरा मामला जिले के थाना ठाकुरगंज इलाके का है। यहां पर एक प्रतिष्ठित अस्पताल एमसी सक्सेना मेडिकल कालेज है। यहां मेडिकल कॉलेज की एफिलेशन लेकर मजदूरों को फर्जी तरीके से भर्ती कर लिया गया और वीगो लगाकर इलाज शुरू कर दिया गया।
पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के हेड को किया गिरफ्तार
इसके बाद मजदूरों को इंजेक्शन भी लगा दिया गया। वहीं मजदूरों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और बात पुलिस तक आ पहुंची। इधर मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को अस्पताल में भर्ती मरीजों को मुक्त कराया। इसके बाद पुलिस ने एमसी सक्सेना मेडिकल कालेज के हेड को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल कॉलेज के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मजदूरों ने बताया कि उन्हें यहां पर पांच सौ दिहाड़ी और खाने का लालच देकर भर्ती किया गया था। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: सड़क हादसों में उजड़ गए राजधानी के तीन परिवार, कोहरा और तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण
