बरेली: परिवारों को वितरित करायी जा रहीं मतदाता निर्देशिका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 बरेली, अमृत विचार। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने मंगलवार देर शाम तहसील सदर परिसर स्थित मंडलीय सूचना कार्यालय में स्थापित किए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया अनुश्रवण एवं प्रमाणन (एमसीएमसी) की बैठक की कार्रवाई भी देखी। अपर जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया के तहत स्थापित किए …

 बरेली, अमृत विचार। अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने मंगलवार देर शाम तहसील सदर परिसर स्थित मंडलीय सूचना कार्यालय में स्थापित किए गए मीडिया सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मीडिया अनुश्रवण एवं प्रमाणन (एमसीएमसी) की बैठक की कार्रवाई भी देखी।

अपर जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया के तहत स्थापित किए गए मीडिया सेंटर में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के अनुश्रवण के कार्य देखकर आवश्यक निर्देश दिए। निर्वाचन में प्रत्याशियों द्वारा विज्ञापन सामग्री के प्रमाणन और अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने इसके बाद तहसील परिसर स्थित मतदाता पंजीकरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया। मतदाता परिवारों को वितरित की जाने वाली ‘मतदाता निर्देशिका’ के वितरण के संबंध में बताया कि प्रत्येक मतदाता परिवार को यह निर्देशिका वितरित की जा रही है, जिसमें मतदान के संबंध में सम्पूर्ण विवरण दर्ज है।

बताया कि बीएलओ के माध्यम से प्रत्येक परिवार को निर्देशिका वितरित की जा रही हैं। प्रत्येक मतदाता को एक वोटर इनफार्मेशन स्लिप भी बीएलओ के माध्यम से वितरित कराई जा रही है, जिसमें मतदाता का नाम, एपिक नम्बर पोलिंग स्टेशन चुनाव आयोग के सीईओ कॉल सेंटर 1950, डीईओ हेल्पलाइन 9454418035 मतदान का दिनांक समय सहित बीएलओ का नाम, कांटेक्ट मोबाइल नम्बर आदि विवरण दर्ज है। मतदान स्लिप पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा भी मुद्रित किया है कि मतदाता अपने मतदान केन्द्र पर किस रूट से पहुंच सकता है।

ये भी  पढ़ें-

बरेली: दुपट्टा खींचने का विरोध करने पर घर में घुसकर पीटा

संबंधित समाचार