रायबरेली: शराब माफिया चाचा-भतीजे की करोड़ों की संपत्ति हुई कुर्क
रायबरेली। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त शराब माफिया चाचा-भतीजा की 1.19 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश घर से फरार रहे। पुलिस अफसरों ने कुर्की की कार्रवाई के पूर्व गांव में डुग्गी भी पिटवाई। 2019 में दीनगंज गांव में ही नकली देसी शराब बनाने की फैक्ट्री …
रायबरेली। अवैध शराब कारोबार में संलिप्त शराब माफिया चाचा-भतीजा की 1.19 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर दिया। पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश घर से फरार रहे। पुलिस अफसरों ने कुर्की की कार्रवाई के पूर्व गांव में डुग्गी भी पिटवाई।
2019 में दीनगंज गांव में ही नकली देसी शराब बनाने की फैक्ट्री का राजफाश किया गया था। इस मामले में गांव के ही अमरेश जायसवाल और उनके भतीजे अजय जायसवाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। गिरोह बंद अधिनियम के तहत इन दोनों की संपत्ति का ब्यौरा जुटाया गया।
मंगलवार की दोपहर सीओ अशोक सिंह और कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी दोनों के घर पहुंचे और संपत्ति कुर्क कर दी। अमरेश का करीब 68 लाख का मकान, दस लाख की कार और 40 हजार की बाइक कुर्क की गई है। अजय जायसवाल का लगभग 40 लाख का मकान कुर्क हुआ है। क्षेत्राधिकारी ने लाउडस्पीकर से दोनों के काले कारोबार की जानकारी और पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
अवैध शराब के व्यापार से बनाई गई संपत्ति पर पुलिसिया कार्रवाई से दोनों शराब माफिया के परिवारीजन रो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जरूरी सामान जैसे गैस सिलिडर, खाने पीने का सामान व कपड़े ले जाने की छूट दी। पुलिस ने घर के गेट पर नोटिस चस्पा कर ताला लगाकर सील कर दिया। अमरेश की पत्नी मालती और अजय की पत्नी कमला को नोटिस दी गई।
शराब माफिया अजय और अमरेश की संपत्ति कुर्क की गई है। जल्द ही पहाड़पुर शराब कांड में संलिप्त बदमाशों पर भी गिरोह बंद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। -श्लोक कुमार, पुलिस अधीक्षक
पढ़ें- यह तय करना महिलाओं का अधिकार है कि उन्हें क्या पहनना है: प्रियंका गांधी
