हरदोई: मौसम ने फिर ली करवट, दिन में छाया अंधेरा, सरसों और आलू के किसानों पर आई आफत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह होते ही मौसम में अचानक बदलाव बादलों के गिराने से दिन में अंधेरा छा गया। मंगलवार की रात बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया बुधवार की सुबह बादलों ने सूरज को बिल्कुल ढक लिया। कुछ क्षणों के …

हरदोई। जिले में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। सुबह होते ही मौसम में अचानक बदलाव बादलों के गिराने से दिन में अंधेरा छा गया। मंगलवार की रात बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव शुरू हो गया बुधवार की सुबह बादलों ने सूरज को बिल्कुल ढक लिया। कुछ क्षणों के लिए धूप निकली लेकिन उसके तुरंत बाद तेज हवाओं ने एक बार फिर बादलों से सूरज को ढक दिया।

देखते ही देखते दिन में अंधेरा छा गया 8 किलोमीटर रफ्तार की दर से पछुआ हवाएं चलने से मौसम में गलन बढ़ गई। बादलों के घिर जाने से बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। घने बादलों का आलम यह था कि दिन में अंधेरा छा गया ।तेज हवाओं ने एक बार फिर पारे को लुढका दिया। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की रेखाएं खिच रहीं हैं।

किसानों को इस बार आलू व सरसों की फसल अच्छी होने की उम्मीद थी लेकिन बार-बार हो रही बारिश से इन दोनों फसलों को करने वाले किसान मुश्किल में पड़ रहे हैं। बुधवार को एक बार फिर मौसम खराब होने से आलू व सरसों के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दी।

पिछले 2 दिनों से निकली अच्छी धूप से लोगों को यह एहसास हो रहा था कि अब शायद उन्हें ठंडक से निजात मिल सके। लेकिन बुधवार को मौसम ने जो पलटी मारी है। उससे एक बार फिर पूरा वातावरण सर्द हो गया है।

पढ़ें- बहराइच: कविता लेखन के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान, स्वर सामग्री लता मंगेशकर और बिरजू महाराज को दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार