पैट कमिंस बोले- जस्टिन लैंगर को अपने रवैये के लिये माफी मांगने की जरूरत नहीं थी
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलिया से बेहद प्रेम करने वाले लीजैंड है और मुख्य कोच के पद से उनकी विदाई का कारण कोचिंग की कड़ी शैली नहीं थी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने कमिंस की पूर्व खिलाड़ियों ने लैंगर का …
ब्रिसबेन। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस का मानना है कि जस्टिन लैंगर ऑस्ट्रेलिया से बेहद प्रेम करने वाले लीजैंड है और मुख्य कोच के पद से उनकी विदाई का कारण कोचिंग की कड़ी शैली नहीं थी। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान बने कमिंस की पूर्व खिलाड़ियों ने लैंगर का समर्थन नहीं करने के लिये काफी आलोचना की है।
ये भी पढ़ें : इयान चैपल ने पूर्व खिलाड़ियों को बताया जस्टिन लैंगर का ‘पीआर मशीन’, कमिंस का किया समर्थन
कमिंस ने एक बयान में कहा ,” जो फैसला क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा अभी लिया नहीं गया था , उस पर बोलने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और टीम की स्थिति खराब हो जाती। मैं ऐसा कभी नहीं करता। मेरा मानना है कि ड्रेसिंग रूम की पवित्रता बनी रहनी चाहिये।”
लैंगर ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। बाद में उन्होंने एक बयान में अपनी शैली के कारण खिलाड़ियों को हुई किसी तरह की समस्या के लिये माफी भी मांगी। कमिंस ने कहा ,” जस्टिन ने स्वीकार किया कि उनकी शैली कड़ी थी और वह थी। उन्होंने खिलाड़ियों और स्टाफ से मांगी भी मांगी। मेरा मानना है कि माफी मांगने की जरूरत नहीं थी ।” उन्होंने कहा ,” उनकी शैली में कोई दिक्कत नहीं थी क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया और बैगी ग्रीन से बहुत प्यार है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लीजैंड हैं और उन्होंने टीम के लिये ऊंचे मानदंड कायम किये थे ।’
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया का कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं जेसन गिलेस्पी, कहा- जस्टिन लैंगर की रवानगी दुखद
