हरदोई: युवक का नाले में मिला शव, पुलिस कर रही छानबीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। चंडीगढ़ मज़दूरी करने गए युवक को बहाने से बुला कर उसकी हत्या कर दी गई।इसके बाद शव बेतुआ नाले में फेंक दिया गया। इस तरह का आरोप युवक के घर वालों ने उसके ससुराल वालों पर लगाया है। युवक सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताते है कि बेनीगंज कोतवाली के …

हरदोई। चंडीगढ़ मज़दूरी करने गए युवक को बहाने से बुला कर उसकी हत्या कर दी गई।इसके बाद शव बेतुआ नाले में फेंक दिया गया। इस तरह का आरोप युवक के घर वालों ने उसके ससुराल वालों पर लगाया है। युवक सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

बताते है कि बेनीगंज कोतवाली के रैपालपुर निवासी रामप्रसाद के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार की पत्नी सरोजनी का ननिहाल सण्डीला कोतवाली के चन्द्रपुर में बताया गया है। अमित की पत्नी सरोजनी कई महीनों से बच्चों को साथ लेकर ननिहाल में रह रही हैं। अमित के रिश्तेदार अनुज कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ में था। पत्नी और उसके मामा सुखेन्द्र,रामखिलावन व सुरेन्द्र ने उसे फोन पर बेटे के बीमार होने की खबर दी।

खबर सुनते ही अमित 2 फरवरी को चंडीगढ़ से सीधे चन्द्रपुर पहुंच गया। जहां कुछ दिनों तक रुका भी।इसके बाद पत्नी ने अगले दिन घर चलने की बात कही। बताते हैं कि इसी पर अमित और उसके ससुराल वालों के बीच कहासुनी भी हो गई थी। इसके बाद अमित अपने घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की शाम चन्द्रपुर के बगल में मथुरागढ़ी गांव के पास बेतुआ नाले में किसी युवक का शव देखा गया। शव को पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया।

इधर अमित की रास्ता देख रहे उसके घर वालों ने मंगलवार को ही सण्डीला कोतवाली में अमित की गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने बेतुआ नाले में शव मिलने की बात उसके घर वालों को बताई। बुधवार की सुबह अमित के घर वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पर उन्होंने शव की शिनाख्त की। अनुज के मुताबिक अमित के सिर पर गहरी चोंट थी।साथ ही मोबाइल और पर्स गायब था।

आरोप है कि अमित के ममेरे ससुर सुखेन्द्र,रामखिलावन व सुरेन्द्र ने उसकी हत्या की है। इससे पहले भी पत्नी की विदाई को लेकर ससुराल वाले अमित के साथ मारपीट कर चुके हैं। उसके एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस सारे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

पढ़ें- बरेली: बारिश में धुला सीएम योगी का कार्यक्रम, जनसभा स्थल पर पानी भरने से कार्यक्रम रद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात