Ind Vs Wi, 2nd ODI Playing 11: दूसरे वनडे में राहुल की वापसी, इस खिलाड़ी को टीम से किया बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार को अहमदाबाद में सीरीज़ का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड नहीं खेल रहे हैं और निकोलस पूरन कप्तानी कर रहे हैं। भारत पहला …

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच बुधवार को अहमदाबाद में सीरीज़ का दूसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड नहीं खेल रहे हैं और निकोलस पूरन कप्तानी कर रहे हैं। भारत पहला मैच जीतकर श्रृंखला में 1 . 0 से आगे है।

Image

टीम इंडिया में उप-कप्तान केएल राहुल की वापसी हुई है, जबकि ईशान किशन को बाहर किया गया है। केएल राहुल पहले मैच में उपलब्ध नहीं थे, ऐसे में ईशान किशन को ओपनिंग करनी पड़ी थी। अब वापसी से साफ है कि राहुल-रोहित की जोड़ी ही ओपनिंग का जिम्मा संभालेगी।

छवि

टीम इंडिया की प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।

ये भी पढ़ें : 14 और 15 फरवरी से होंगे कुश्ती और जूडो के राष्ट्रीय चयन ट्रायल

संबंधित समाचार