अयोध्या: स्वच्छ भारत मिशन में जिले ने शुरू की 134वीं रैंक का दाग मिटाने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2021 में हुए सर्वे में लगे 134 वीं रैंक का दाग मिटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अयोध्या नगर निगम का प्रयास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अयोध्या को पचास के अंदर रैंक हासिल हो। इसके लिए बुधवार को विकास प्राधिकरण के …

अयोध्या। अयोध्या नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2021 में हुए सर्वे में लगे 134 वीं रैंक का दाग मिटाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार अयोध्या नगर निगम का प्रयास है कि स्वच्छता सर्वेक्षण में अयोध्या को पचास के अंदर रैंक हासिल हो। इसके लिए बुधवार को विकास प्राधिकरण के सभागार में मंथन हुआ।

इसके अलावा निगम ने अब फाइव स्टार का खिताब पाने के लिए मिशन में आवेदन भी कर दिया है। स्वच्छता में रैंकिग को बढ़ाने के लिए हुई बैठक में शहर और मोहल्लों की सफाई व्यवस्था और बेहतर करने और नागरिकों को जागरूक किए जाने के लिए अभियान पर चर्चा हुई। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को और बेहतर करने के लिए सभी पार्षदों के साथ सफाई नायकों के साथ समन्वय व सहयोग बनाने की योजना बनी।

गलियों और नाले नालियों की सफाई के लिए भी अभियान पर बल दिया गया। स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए युध्द स्तर पर काम चल रहा है। फाईव स्टार के दर्जे के लिए वाटर प्लस प्लान चलेगा, जिसके तहत अनुपयोगी पानी से पार्को और पेड़ों को आच्छादित किया जाएगा।

नगर के सीवेज सिस्टम को भी सुधारा जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता नगर आयुक्त विशाल सिंह ने की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से सहयोग का आवाह्न किया। बैठक में अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, शशिभूषण राज, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला समेत मिशन से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पढ़ें- उत्तराखंड: चुनाव से छह दिन पहले भाजपा ने जारी किया घोषणा पत्र, सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा

संबंधित समाचार