अयोध्या परिक्षेत्र से 10151 पुलिस कर्मी करेगें पोस्टल बैलेट से मतदान, आईजी ने किया आह्वान
अयोध्या। संकल्प हमारा न टूटे, कोई भी मतदाता न छूटे नारे के साथ अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों का आह्वान किया है। इसके लिए आईजी जोन की ओर से सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र के इस महापर्व …
अयोध्या। संकल्प हमारा न टूटे, कोई भी मतदाता न छूटे नारे के साथ अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कवीन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस कर्मियों का आह्वान किया है। इसके लिए आईजी जोन की ओर से सभी पुलिस अधीक्षकों को पत्र भी जारी किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी भागीदारी कर सके इसलिए निर्धारित समय के भीतर सभी पुलिस कर्मी डाक मत के जरिए अपना मतदान अवश्य करें और परिवार को भी प्रेरित कर मतदान कराएं। इसके लिए फार्म बी भर कर नोडल अधिकारी के पास जमा करने के लिए निर्देश दिया है। अयोध्या परिक्षेत्र में कुल 10151 पुलिस कर्मी डाक मत के जरिए मतदान करेगें। अब तक 9418 फार्म बी भरे जा चुके हैं।
अयोध्या जनपद में 2513, सुल्तानपुर में 1980, बाराबंकी में 2449, अम्बेडकर नगर में 1807 और अमेठी में 1402 पुलिस कर्मी डाक मत से मतदान करेगें। आईजी जोन ने जारी निर्देश में कहा है कि ऐसे पुलिस कर्मी जिनके परिवार भी उनके साथ रहते हैं फार्म बी भरकर लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनें। आईजी जोन की ओर जारी निर्देश के बाद अब तक परिक्षेत्र में कुल 9418 फार्म बी भर कर संबंधित नोडल अधिकारी तक पहुंच गए हैं।
पढ़ें- हल्द्वानी: ‘अध्ययन’ करने का मन है तो आइए न इस ‘घर’, मिलेंगी सभी सुविधाएं
