देश के उज्जवल भविष्य और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी करें मतदान: डीएम
हरदोई। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को स्थानीय आईटीआई कालेज से नगर के मतदाताओं मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित महिलाओं एवं बालिकाओं की मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी जागरूकता रैली को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा …
हरदोई। स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत बुधवार को स्थानीय आईटीआई कालेज से नगर के मतदाताओं मतदान करने के प्रति जागरूक करने के लिए आयोजित महिलाओं एवं बालिकाओं की मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
स्कूटी जागरूकता रैली को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा आगामी 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा निर्वाचन में सभी जनपदवासी देश के उज्जवल भविष्य एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए शतप्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करें।
उन्होने कहा कि जनपद के पुरूष, महिला, युवक-युवतियां एवं छात्र-छात्रायें संवैधानिक अधिकार के अन्तर्गत मतदान जरूर करें। रैली के शुभरम्भ के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानन्द गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि अधिकारी उपस्थित रहें। रैली आईटीआई परिसर से बैण्ड-बाजे साथ प्रारम्भ होकर सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा होते हुए गांधी भवन परिसर में समाप्त हुई, रैली में भारी संख्या में महिला, बालिकाओं, छात्राओं आदि ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: कानपुर में दस साल के बच्चे के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी, गला दबाकर आंख में ठोंकी 5 इंच की कील
