बहराइच: बाइक सवार युवक को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर शाम को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि बहन और भांजा घायल हुआ है। पयागपुर थाना क्षेत्र के गंगवल बाजार निवासी राजू कुमार बुधवार को बाइक से बहराइच से घर आ रहा था। बाइक पर उसकी बहन और चार वर्षीय भांजा …
बहराइच। गोंडा बहराइच मार्ग पर शाम को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। जबकि बहन और भांजा घायल हुआ है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के गंगवल बाजार निवासी राजू कुमार बुधवार को बाइक से बहराइच से घर आ रहा था। बाइक पर उसकी बहन और चार वर्षीय भांजा भी था। गोंडा बहराइच मार्ग पर पयागपुर थाना क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र के निकट बाइक सवार पहुंचे, तभी सामने से आ रही ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक युवक का भाई और भांजा घायल हुआ है। पुलिस ने घायल मां और बेटे को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें: अमरोहा : समर्थकों संग डीएम से मिले बसपा प्रत्याशी, लाठीचार्ज और तोड़फोड़ के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की
