अच्छा प्रदर्शन, लेकिन पंजाब से नहीं जीत पाए उत्तराखंड के खिलाड़ी
रुद्रपुर,अमृत विचार। उड़ीसा के भुवनेश्वर में उत्तराखंड के खिलाड़ी बुधवार को पंजाब के सामने नहीं टिक पाए। उन्होंने शुरुआत बेहतरीन की, लेकिन उसके बाद लगातार वे अपने प्रयास को सफल नहीं बना पाए और हार गए। महिलाओं की टीम भी वालीबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्ज नहीं कर सकीं। सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे मैच …
रुद्रपुर,अमृत विचार। उड़ीसा के भुवनेश्वर में उत्तराखंड के खिलाड़ी बुधवार को पंजाब के सामने नहीं टिक पाए। उन्होंने शुरुआत बेहतरीन की, लेकिन उसके बाद लगातार वे अपने प्रयास को सफल नहीं बना पाए और हार गए। महिलाओं की टीम भी वालीबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्ज नहीं कर सकीं।
सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे मैच में बुधवार को उत्तराखंड की पुरुष टीम का मुकाबला पंजाब की टीम से हुआ। भुवनेश्वर में चल रही इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने पहले राउंड में 25-20 से खुद को आगे किया। उसके बाद फिर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। पहला सेट हाथ से निकलने के बाद पंजाब के खिलाड़ियों ने जमकर खेला और लगातार तीन सेट अपने नाम कर जीत दर्ज कर ली।
हालांकि इस प्रदर्शन में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का भी प्रदर्शन तारीफ के काबिल रहा। उन्होंने दूसरे और चौथे सेट में शानदार प्रदर्शन किया और जीत के करीब पहुंचे। वहीं महिलाओं की टीम भी वालीबॉल प्रतियोगिता में जीत दर्ज नहीं कर सकीं। उनका पांडिचेरी से था। उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने बताया कि बुधवार को पुरुष टीम का दूसरा मैच झारखंड से था, जिसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
