सीएम योगी ने फेसबुक पेज पर वीडियो किया पोस्ट, लिखा- जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, तो समझो उसमें बैठा गुंडा!
लखनऊ। 2022 विधानसभ चुनाव के दौर में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है। हर पार्टी अपने आपको बेहतर बताने में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टियां एक दूसरे के पुराने बयानों वाले वीडियो भी खोज-खोजकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर रही हैं। ऐसे में सीएम योगी ने भी एक वीडियो …
लखनऊ। 2022 विधानसभ चुनाव के दौर में सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार तेज होता जा रहा है। हर पार्टी अपने आपको बेहतर बताने में जुटी हुई है। इसके लिए पार्टियां एक दूसरे के पुराने बयानों वाले वीडियो भी खोज-खोजकर अपने फेसबुक पेज पर शेयर कर रही हैं। ऐसे में सीएम योगी ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है।
जो अपने पिता का नहीं हुआ वो किसी और का क्या होगा: सीएम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि अगर किसी गाड़ी में सपा का झंडा तो समझो उसमें बैठा गुंडा, उन्होंने आगे लिखा कि अखिलेश के बारे में क्या कहूं जो अपने बाप का न हीं हुआ वो किसी और का क्या होगा। दरअसल ये वीडियो चौधरी स्व. अजीत सिंह का है, जिसमें वह यह कहते हुए दिख रहे हैं कि जिस गाड़ी में सपा का झंडा तो उसमें समझो गुंडा। ये वीडियो मुख्यमंत्री योगी ने ने अजीत के बेटे जयंत चौधरी की ओर से सपा का हाथ थामने के बाद शेयर किया है।
पोस्ट पर इस तरह से समर्थक कर रहे कमेंट
मुख्यमंत्री योगी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए भाजपा समर्थक शैलेन्द्र उपाध्याय लिखते हैं कि साधारण वेश में रहता है, न राजपाठ का भोगी है, यूपी की गद्दी पर बैठा भगवा शेर योगी है। वहीं दूसरे समर्थक आयुष पटेल लिखते हैं कि जैसे महाराष्ट्र में बाला साहब ठाकरे का नाम खराब किया वैसे ही जयंत चौधरी अपने पिता जी का नाम खराब करेंगे।
यह भी पढ़ें: शाहजहांपुर: सपा प्रत्याशी राजेश यादव की छवि बिगाड़ने का वीडियो वायरल, छह नामजद
