बरेली: डॉक्टर बताकर खिलाई नशीली दवाएं, किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। चार साल पहले खुद को डॉक्टर बताकर एक युवती से जान-पहचान बढ़ाई। इलाज के दौरान अन्य दवाओं के साथ नशीली दवा खिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया, दबाव पड़ने पर महिला से शादी कर ली। आरोप है कि अब आरोपी दूसरी शादी करने जा …

बरेली,अमृत विचार। चार साल पहले खुद को डॉक्टर बताकर एक युवती से जान-पहचान बढ़ाई। इलाज के दौरान अन्य दवाओं के साथ नशीली दवा खिलाकर महिला से दुष्कर्म किया। शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया, दबाव पड़ने पर महिला से शादी कर ली। आरोप है कि अब आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा है।

विरोध करने पर आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र के ही रहने वाले विशाल से हुई थी। विशाल ने खुद को डॉक्टर बताकर उससे मेलजोल बढ़ाया और दवा के साथ-साथ उसे नशीली दवाएं भी देता रहा। आरोप है कि युवक ने नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि अब वह दूसरी शादी कर रहा है। जब उसने विरोध किया तो 6 फरवरी को विशाल व उसके दो साथी उसके घर पहुंचे और धमकाते हुए लड़की वालों के आने के समय उसके घर दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने विशाल पर दुष्कर्म करने व दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए सुभाषनगर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ में अचानक बदला मौसम, लगा ऐसा जैसे दोपहर में ही हो गई हो शाम

संबंधित समाचार