बरेली: सरकार बनाने में आगे रहा मौर्य समाज इस बार भी सक्रिय
बरेली,अमृत विचार। भाजपा सरकार ने लूट और खनन में प्रभावी अकुंश लगाकर माफियाओं को जेल भेजा है। भाजपा सरकार में अपराधी डरे रहे और क्षेत्र छोड़कर चले गए। जबकि सपा सरकार में लूट और जमीनों पर कब्जा करने की घटनाएं होती थी। मौर्य समाज की काफी जमीनें बाहुबल के दम पर कब्जा कर ली गई। …
बरेली,अमृत विचार। भाजपा सरकार ने लूट और खनन में प्रभावी अकुंश लगाकर माफियाओं को जेल भेजा है। भाजपा सरकार में अपराधी डरे रहे और क्षेत्र छोड़कर चले गए। जबकि सपा सरकार में लूट और जमीनों पर कब्जा करने की घटनाएं होती थी। मौर्य समाज की काफी जमीनें बाहुबल के दम पर कब्जा कर ली गई।
मौर्य समाज के नेता और भाजपा बृज क्षेत्र के उपाध्यक्ष सुधीर मौर्य ने यह बात बहेड़ी में जनसभा में कही। उन्होंने कहा कि बुधवार को मुख्यमंत्री को बहेड़ी आना था लेकिन बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मंच तैयार है लोग बारिश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए आ रहे हैं।
सुधीर मौर्य ने लोगों को समर्पित होकर बीजेपी को वोट देने की अपील की और कहा कि सपा सरकार में इसी बहेड़ी में लूट खनन के माफिया का जोर था। ऐसा माहौल फिर न शुरू हो जाए इसलिए भाजपा को वोट देकर सरकार बनाने में यहां की जनता को आगे आना है। सभा के बाद वे क्षेत्र के कई गांवों में जाकर मौर्य वोटरों में पन रहे भ्रम को दूर किया। उन्होंने कहा कि बहेड़ी को विकसित करने में उनका पूरा सहयोग रहेगा।
ये भी पढ़ें-
