रायबरेली: झोलाछाप की हत्या के पश्चिम बंगाल से जुड़े तार, पुलिस को मिला सुराग
रायबरेली। परशदेपुर के पूरे नकछेदन में घर के भीतर झोलाछाप की हत्या के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हुए हैं। हत्या में पुलिस के हाथ सुराग लगा है। पुलिस को अब तक की छानबीन में पश्चिम बंगाल के एक शख्स के हत्या में शामिल होने के सुबूत मिले हैं। बताते चले कि पूरे नकछेद में …
रायबरेली। परशदेपुर के पूरे नकछेदन में घर के भीतर झोलाछाप की हत्या के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े हुए हैं। हत्या में पुलिस के हाथ सुराग लगा है। पुलिस को अब तक की छानबीन में पश्चिम बंगाल के एक शख्स के हत्या में शामिल होने के सुबूत मिले हैं।
बताते चले कि पूरे नकछेद में रहने वाले पश्चिम बंगाल के मूल निवासी निर्मल मंडल की एक फरवरी की रात हत्या कर दी गई थी। निर्मल मंडल गांव में जड़ी बूटी देकर लोगों का इलाज करता था। हत्या के दौरान वह और उसका पिता घर पर थे। रात में धारदार हथियार के वार से निर्मल की हत्या कर दी गई थी।
पत्नी लिपि की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस ब्लाइंड मर्डर की छानबीन के लिए पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। स्वजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जाहिर किया था। पुलिस हवा में तीर चला रही थी। पूरा शक युवक के करीबियों पर था। इसी के आधार पर क्षेत्र में रहने वाले पश्चिम बंगाल के हर शख्स से पूछताछ की गई। इसी में कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।
मृतक के घर आने-जाने वाला है आरोपित
पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस घटना में अब तक एक शख्स के शामिल होने की बात सामने आई है। यह भी पश्चिम बंगाल का मूल निवासी है। इसका निर्मल मंडल के घर आना-जाना था। मृतक के घर आए दिन पार्टी होती रहती थीं। इनमें भी यह आता था।
पश्चिम बंगाल गई पुलिस की टीम
पुलिस को जिस युवक की तलाश है, वह यहीं पर रहता था, लेकिन जब से वारदात हुई तब से फरार है। रंजिश का पता इसकी गिरफ्तारी के बाद चलेगा। इसके लिए पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई है। नसीराबाद एसओ दयानंद तिवारी का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जल्द घटना का राजफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़े- देश में कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 67 हजार केस दर्ज, 1241 की मौत
