अनिल कपूर ने शेयर की वर्कआउट सेशन की तस्वीर, फैंस जमकर कर रहे कमेंट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने लुक और स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट सेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। Exploring Bentota #ADayInSriLanka?? pic.twitter.com/kmwpncDdVJ — Anil Kapoor (@AnilKapoor) February 9, 2022 अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर श्रीलंका टूर की तस्वीरें साझा की …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपने लुक और स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर वर्कआउट सेशन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर श्रीलंका टूर की तस्वीरें साझा की है। इन तस्वीरों में अनिल कपूर समंदर किनारे टहलते हुए दिख रहे हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह अपने बाइसेप्स फ्लोट करते हुए पोज देते हुए दिख रहे हैं।

अनिल कपूर ने हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म के 43 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह फिल्म के अपने को-स्टार के साथ शूट को फिल्माते दिख रहे हैं।

तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि कभी कभी खुद को याद दिलाना पडता है कि जर्नी कहां से शुरू हुई थी, ताकि पैर हमेशा जीमन पर रहे और हौसले आसमान को छूते रहे हैं। मेरी पहली फिल्म हमारे तुम्हारें को 43 साल हो गए। दर्शकों का भी धन्यवाद।

https://www.instagram.com/p/CZwdWMTskIh/?utm_source=ig_web_copy_link

संबंधित समाचार