रूस-यूक्रेन तनाव: इमैनुएल मैक्रों, व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक
पेरिस। फ्रांस के यूरोपीय मामलों के विदेश मंत्री क्लेमेंट ब्यूने ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मास्को में हुई बैठक से यूक्रेन में तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। ब्यूने ने कहा,“उन्होंने (मैक्रों ने) मास्को में व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबी …
पेरिस। फ्रांस के यूरोपीय मामलों के विदेश मंत्री क्लेमेंट ब्यूने ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मास्को में हुई बैठक से यूक्रेन में तनाव कम करने की दिशा में कदम उठाए गए हैं। ब्यूने ने कहा,“उन्होंने (मैक्रों ने) मास्को में व्लादिमीर पुतिन के साथ लंबी बातचीत की, जिसके परिणामस्वरूप, मुझे लगता है कि उन्होंने प्रगति हासिल की हैं।
सबसे पहले तनाव कम करने की दिशा में और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के संदर्भ में बात हुई है।” ब्यूने के अनुसार, इस मुलाकात में रूसी-बेलारूसी अभ्यास के बारे में भी बातचीत हुई है। मैक्रों को पुतिन का आश्वासन मिला कि बेलारूस में युद्धाभ्यास के बाद सैनिक अपने स्थायी ठिकानों पर लौट आएंगे।
उन्होंने कहा,“ पुतिन प्रतिबद्ध है कि बेलारूस में सैन्य अभ्यास के बाद, जहां हजारों सैनिक तैनात हैं, सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा। यह 10 से 20 फरवरी के बीच 10 दिनों तक चलना चाहिए।” गौरतलब है कि मैक्रों सोमवार को मास्को पहुंचे, जहां उन्होंने पुतिन के साथ पांच घंटे तक बातचीत की।
मंगलवार को फ्रांसीसी नेता ने यूक्रेन की राजधानी कीव में वहां के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की। कीव और पश्चिमी राज्यों ने हाल ही में यूक्रेन की सीमाओं के पास रूस द्वारा ‘आक्रामक कार्रवाई’ में कथित वृद्धि के बारे में चिंता व्यक्त की है हालांकि रूस ने इस तरह के आरोपों को बार-बार खारिज किया है।
